बायोटेक्नोलॉजी सब्जेक्ट लिस्ट जानें | Biotechnology me Kitne Subject Hote hai

Biotechnology me Kitne Subject Hote hai: दोस्तों, बायोटेक्नोलॉजी एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर आप जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र और इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके चिकित्सा, कृषि, पर्यावरण जैसे विभिन्न क्षेत्र में समाधान प्रदान करते हैं। बायोटेक्नोलोजी करने के बाद छात्र बायोटेक्नोलॉजिस्ट, जीनोमिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। इस लेख हम बायोटेक्नोलॉजी के लिए योग्यता, कॉलेज, फीस, विषय आदि के बारे में जानेंगे ताकि आपका इससे संबंधित हर एक डाउट क्लिर हो जाएं और आप बेहतर तरीके से बायोटेक्नोलॉजी को समझ सकें।

बायोटेक्नोलॉजी के लिए योग्यता

बायोटेक्नोलॉजी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयोलोजी विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कॉलेज का चयन

सरकारी कॉलेज: बायोटेक्नोलॉजी के लिए एक अच्छे कॉलेज का चयन करना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप सरकारी कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी करना चाहते हैं तो आपको विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं देनी होती है। इन प्रवेश परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर IIT JEE Main, IIT Advanced और राज्य स्तर पर जैसे MHT-CET, COMEDK UGET, WBJEE, UPSEE प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं।

प्राइवेट कॉलेज: यदि आप प्राइवेट कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी करना चाहते हैं तो अधिकतर कॉलेज आपको 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही दाखिला दे देते हैं। यहां पर किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि, कुछ कॉलेज प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं, लेकिन अधिकतर कॉलेजों में आपको सीधे दाखिला मिल जाता है।

बायोटेक्नोलॉजी की फीस कितनी होती है

सरकारी कॉलेज: सरकारी कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी की फीस राज्य और कॉलेज के अनुसार पर भिन्न हो सकती है। आमतौर पर बायोटेक्नोलॉजी की फीस 10,000 से 50,000 रुपए प्रति वर्ष होती है। इसके अलावा, कुछ प्रमुख संस्थानों जैसे IIT/NIT में फीस अधिक होती है।

प्राइवेट कॉलेज: प्राइवेट कॉलेजों की बात करें तो बायोटेक्नोलॉजी की फीस 1,00,000 से 2,50,000 रुपए या इससे अधिक भी हो सकती है। यह कॉलेज की प्रतिष्ठा और सुविधाओं पर निर्भर करती है।

Biotechnology Me Kon Kon se Subject Hote Hai

बायोटेक्नोलोजी में आमतौर पर कई विषय होते हैं लेकिन उनमें से कुछ मुख्य विषय है जो इस प्रकार हैं-

  • सेल बायोलॉजी
  • बायोकैमिस्ट्री
  • बायोस्टैटिस्टिक्स
  • बायोइंफॉर्मेटिक्स
  • बायोफिजिक्स
  • माइक्रोबायोलॉजी
  • जेनेटिक्स
  • जेनेटिक इंजीनियरिंग
  • इम्यूनोलॉजी
  • मॉलिक्यूलर बायोलॉजी
  • इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी
  • बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग
  • फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी
  • एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी
  • एनवायरनमेंटल बायोटेक्नोलॉजी
  • नैनोबायोटेक्नोलॉजी
  • क्लीनिकल बायोटेक्नोलॉजी
  • बायोफ्यूल्स एंड बायोएनर्जी
  • एथिक्स इन बायोटेक्नोलॉजी
  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री

बायोटेक्नोलॉजी के बाद करियर

बायोटेक्नोलॉजी करने के बाद छात्रों के पास करियर की कई संभावनाएं होती हैं। छात्र बायोफार्मास्युटिकल्स, जैविक चिकित्सा, कृषि बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक इंजीनियरिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट, बायोइंफॉर्मेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी और क्लिनिकल ट्रायल्स जैसे क्षेत्रों में जा सकते हैं। इन क्षेत्रों में छात्र बायोटेक्नोलॉजिस्ट, बायोइंफॉर्मेटिक्स स्पेशलिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट, क्लिनिकल ट्रायल कोऑर्डिनेटर, फार्मास्युटिकल रिसर्चर, जैविक चिकित्सा विशेषज्ञ, कृषि बायोटेक्नोलॉजिस्ट और फूड टेक्नोलॉजिस्ट जैसे पदों पर काम कर सकते हैं।

FAQs – Biotechnology Me Kitne Subject Hote Hai

Question : Biotechnology में कितने Subject होते हैं?

Answer – Biotechnology में विभिन्न विषयों का अध्ययन करना होता है जो इस प्रकार हैं – सेल बायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, बायोस्टैटिस्टिक्स, बायोइंफॉर्मेटिक्स, बायोफिजिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स, जेनेटिक इंजीनियरिंग, इम्यूनोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी, बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, नैनोबायोटेक्नोलॉजी, क्लीनिकल बायोटेक्नोलॉजी, बायोफ्यूल्स एंड बायोएनर्जी, एथिक्स इन बायोटेक्नोलॉजी, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री।

Question : बायोटेक्नोलोजी के बाद क्या-क्या बन सकते हैं?

Answer – बायोटेक्नोलोजी करने के बाद छात्र बायोटेक्नोलॉजिस्ट, जीनोमिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट, बायोइनफॉरमैटिक्स एक्सपर्ट, बायोमेडिकल इंजीनियर, क्लिनिकल रिसर्च एसोसिएट, बायोप्रोसेसिंग इंजीनियर, फार्मास्युटिकल कंसल्टेंट, फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट मैनेजर, मेडिकल साइंटिस्ट और बायोकेमिस्ट जैसे पदों पर काम कर सकते हैं।

निष्कर्ष :

बायोटेक्नोलॉजी आमतौर पर वे छात्र करते हैं जिनकी रुचि खासकर बायोलॉजी और रसायन शास्त्र में होती है। बायोटेक्नोलॉजी के दौरान आपको कई विषयों की जानकारी दी जाती है जिससे आप इस क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं को जान सकें। इस लेख में हमने आपको बायोटेक्नोलॉजी के विषयों के साथ योग्यता, कॉलेज फीस, करियर आदि के बारे में भी जानकारी दी है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई भी डाउट या सवाल हो तो आप हमें मेल या कमेंट के द्वारा अवश्य पूछें। इसी तरह की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़े, जहां पर हम इसी प्रकार की जानकारी साझा करते रहते हैं।

Leave a Comment