Bihar Police Vacancy 2025: इस लेख में हम आपको बिहार पुलिस भर्ती 2025 के बारे में बताने वाले हैं। आपको बता दें कि बिहार में इस साल विधानसभा के इलेक्शन होने वाले हैं संभावित है कि इलेक्शन से पहले राज्य में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
इस लेख में हम आपको बिहार पुलिस भर्ती 2025 में कब होगी, कितने पदों पर होगी, योग्यता, सिलेबस, फीस, तैयारी आदि की पूरी जानकारी देंगे। यदि आप भी बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं और तैयारी कर रहे हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े, इस लेख को पढ़ने के बाद आपका हर एक डाउट क्लियर हो जाएगा।
Bihar Police Bharti 2025 Date
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, संभावित है कि इससे पहले पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए। आपको बता दें कि कुल 78 हजार पदों पर भर्ती होनी। ऐसे में वह उम्मीदवार, जो बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं उनके लिए एक बड़ा मौका है। आगे हम इस लेख में बिहार कांस्टेबल के लिए योग्यता, सिलेबस और तैयारी की जानकारी प्राप्त करेंगे।
बिहार कांस्टेबल के लिए योग्यता
- शैक्षिक योग्यता: बिहार कांस्टेबल के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आयु सीमा: बिहार कांस्टेबल के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाती है, जिसमें एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी/ईबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलती है। वहीं, महिलाओं की आयु 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए।
- ऊंचाई: सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की ऊंचाई 165 सेमी होनी चाहिए जबकि एससी/एसटी/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की ऊंचाई 160 सेंटीमीटर होने चाहिए। महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- छाती: छाती की बात करें तो सामान्य/ओबीसी/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की छाती 81-86 सेमी, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की छाती 79-84 सेमी होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं लिए यह माप लागू नहीं है।
Bihar Constable Syllabus 2025
1. इंग्लिश
- Vocabulary
- Grammar
- Synonyms & Antonyms
- Sentence Improvement
- Sentence Structure
- English Writing Ability
2. गणित
- प्रतिशत
- लाभ और हानि
- अनुपात और समानुपात
- औसत
- समय और कार्य
- समय और दूरी
- छूट
- संख्या प्रणाली
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- मापन
- संख्याओं के बीच संबंध
3. हिंदी
- संज्ञा
- सर्वनाम
- लिंग
- कारक
- क्रिया
- काल
- वचन
- पर्यायवाची शब्द
- विशेषण
- अनेक अर्थ वाले शब्द
- विलोम शब्द
4. सामाजिक विज्ञान
(a) इतिहास
- प्रागैतिहासिक, आद्य-इतिहास और इतिहास
- प्रागैतिहासिक विश्व
- विभाजन और स्वतंत्रता
- प्राचीन सभ्यताएँ
- राष्ट्रीय आंदोलन (1918 – 1947)
- 1857 का विद्रोह
(b) भूगोल
- भौतिक भूगोल के सिद्धांत
- भारतीय भूगोल
- मानव भूगोल
(c) नागरिक शास्त्र
- राजनीति की अवधारणा
- राज्य विधानमंडल
- संघीय कार्यपालिका
- भारतीय न्यायपालिका
(d) अर्थशास्त्र (Economics)
- बिहार और भारत का आर्थिक विकास
- प्रारंभिक सूक्ष्मअर्थशास्त्र
- प्रारंभिक समष्टिअर्थशास्त्र
- वर्तमान आर्थिक चुनौतियाँ
5. सामान्य विज्ञान
- प्रदूषण
- कार्य और ऊर्जा
- गति
- चुंबक और चुंबकत्व
- विद्युत धारा और परिपथ
- पर्यावरण संबंधी चिंताएँ
- ध्वनि
- प्रकाश
- प्राकृतिक संसाधन
6. सामान्य अध्ययन और करंट अफेयर्स
- समसामयिक मामले
- भारतीय संविधान
- पुरस्कार और सम्मान
- संस्कृति
- इतिहास
- वित्तीय और आर्थिक समाचार
- आविष्कार और खोजें
बिहार कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न
बिहार कांस्टेबल की परीक्षा में हिंदी, इंग्लिश, गणित, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, समान अध्ययन और करंट अफेयर जैसे विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाता है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
बिहार कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षण
- दौड़: बिहार कांस्टेबल के शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ शामिल हैं। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट में 1000 मीटर की दौड़ तय करनी होगी।
- ऊंची: ऊंची कूद में पुरुष उम्मीदवारों को न्यूनतम 4 फीट और महिलाओं को न्यूनतम 3 फीट की ऊंचाई कूदनी होती है।
- गोला फेंक; बिहार कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में गोला फेंक भी शामिल है, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को 16 पाउंड का गोला 16 फीट की दूरी तक फेंकना होता है, जबकि महिलाओं को 12 पाउंड का गोला12 फीट की दूरी तक फेंकना होता है।
बिहार कांस्टेबल चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
- दस्तावेज सत्यापन
बिहार कांस्टेबल की तैयारी कैसे करें?
बिहार कांस्टेबल की तैयारी के लिए सही रणनीति और लग्न की आवश्यकता होती है। प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करें। कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें। साथ ही, मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्न पत्र का निरंतर अभ्यास करें। इसके अलावा, शारीरिक परीक्षा के लिए प्रतिदिन दौड़ 4 से 5 किलोमीटर की दौड़ लगाएं। दौड़ शुरू करने से पहले वार्म अप करें ताकि आपका शरीर दौड़ के लिए तैयार हो सके। इसके साथ ही, ऊंची कूद और गोला फेक की भी तैयारी करें।
FAQs– Bihar Police Vacancy 2025
Question– बिहार पुलिस की वैकेंसी कब आएगी?
Answer: बिहार पुलिस की वैकेंसी विधानसभा चुनाव से पहले आ सकती है।
Question– बिहार पुलिस कांस्टेबल का सिलेबस क्या है?
Answer: हिंदी, इंग्लिश, गणित, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, समान अध्ययन और करंट अफेयर जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
Question– क्या बिहार पुलिस कांस्टेबल में नेगेटिव मार्किंग है?
Answer: बिहार पुलिस कांस्टेबल में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
निष्कर्ष
यदि आप बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 का इंतजार कर रहे हैं तो, आपको बता दें कि यह वैकेंसी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आ सकती है। जिसमें करीब 78000 पदों पर भारती की जाएगी। इस लेख में हमने आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल से संबंधित हर एक जानकारी सरल और स्पष्ट भाषा में दी है यदि आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार का कोई डाउट या प्रश्न हो तो आप हमें नीचे कमेंट के माध्यम से अवश्य पूछे हैं।