Rajasthan SI Syllabus in Hindi | जानिए क्या है राजस्थान सब इंस्पेक्टर का सिलेबस

Rajasthan Police SI Syllabus in Hindi: यदि आप राजस्थान में सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी करने की सोच रहे हैं, तो आपको इसका सिलेबस जानना बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि राजस्थान में सब इंस्पेक्टर बनने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है। इस लेख में हम सिलेबस के अलावा एग्जाम पैटर्न, योग्यता, परीक्षा की तैयारी आदि के बारे में भी जानेंगे। तो चलिए बिना टाइम गवाएं राजस्थान सब इंस्पेक्टर सिलेबस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Rajasthan Police SI Syllabus in Hindi

राजस्थान सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में जनरल हिंदी और जनरल नॉलेज और जनरल साइंस से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। आइए इन विषयों को विस्तार से जानते हैं।

General Hindi

1. शब्द रचना (शब्द निर्माण):

  • उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास।
  • वाक्य में शब्दों के प्रकार जैसे संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि।

2. शब्द प्रकार:

  • तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द।
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया और उनके विभिन्न प्रकार।

3. शब्द ज्ञान (शब्दावली):

  • पर्यायवाची, विलोम शब्द।
  • समानार्थक शब्द और उनके अर्थ।
  • वाक्य शुद्धि के लिए उचित शब्द चयन।
  • संबंधवाचक और विपरीतवाचक शब्द।

4. शुद्ध लेखन:

  • वाक्य और शब्द शुद्धि।

5. व्याकरणीय संरचना:

  • लिंग, वचन, कारक, काल, वाच्य।
  • संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
  • पद और वाक्य रचना।

6. मुहावरे और लोकोक्तियां:

  • प्रचलित कहावतें और उनके अर्थ।

7. विशेष शब्दावली:

  • प्रशासनिक और विधिक शब्दावली।

General Knowledge and General Science

1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य और विरासत

  • राजस्थान के मुख्य ऐतिहासिक घटनाएं और प्रमुख राजवंश।
  • स्वतंत्रता आंदोलन और राजनीतिक जागरूकता।
  • स्थापत्य कला, किले और स्मारक।
  • लोक कला, संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प।
  • राजस्थानी साहित्य, लोक देवता और धार्मिक आंदोलन।
  • मेले, त्योहार और प्रमुख पर्यटन स्थल।
  • राजस्थान की प्रमुख हस्तियां।

2. भारतीय इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत)

  • प्राचीन और मध्यकालीन भारत की मुख्य विशेषताएं।
  • कला, संस्कृति, साहित्य और वास्तुकला।
  • प्रमुख राजवंश और उनकी प्रशासनिक प्रणाली।
  • 18वीं सदी से वर्तमान तक की घटनाएं, आंदोलन और प्रमुख व्यक्ति।
  • स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय एकता।
  • सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन।

3. राजस्थान, विश्व और भारत का भूगोल

विश्व भूगोल:

  • भौतिक विशेषताएं, पर्यावरणीय मुद्दे, जैव विविधता।
  • अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र।

भारत का भूगोल:

प्रमुख भौतिक विशेषताएं और कृषि गतिविधियां।
खनिज, उद्योग और परिवहन।

राजस्थान का भूगोल:

भौतिक विशेषताएं, खनिज, वन्यजीव और जैव विविधता।
प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं और औद्योगिक विकास।

4. भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन

  • भारतीय संविधान का विकास और संरचना।
  • केंद्र और राज्य की कार्यकारी, न्यायपालिका और विधानमंडल।
  • पंचायती राज और स्थानीय शासन।
  • जनहित याचिका और नागरिक अधिकार।

5. राजस्थान की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय, लोकायुक्त।
  • राज्य मानवाधिकार आयोग और सूचना आयोग।
  • सरकारी नीतियां और नागरिक चार्टर।

6. अर्थव्यवस्था और आर्थिक अवधारणाएं

भारतीय अर्थव्यवस्था:

  • बजट, बैंकिंग, राष्ट्रीय आय और विकास।
  • आर्थिक सुधार और वैश्वीकरण।
  • गरीबी, बेरोजगारी और प्रमुख योजनाएं।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था:

  • कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र।
  • प्रमुख विकास परियोजनाएं और कल्याणकारी योजनाएं।

7. विज्ञान और प्रौद्योगिकी

  • दैनिक विज्ञान के मूलभूत सिद्धांत।
  • अंतरिक्ष, रक्षा और नैनो प्रौद्योगिकी।
  • स्वास्थ्य, पोषण और जैव प्रौद्योगिकी।
  • राजस्थान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास।

8. तर्कशक्ति और मानसिक योग्यता

  • कथन और निष्कर्ष, विश्लेषणात्मक तर्क।
  • संख्या श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग।
  • प्राथमिक गणितीय और सांख्यिकीय विश्लेषण।

9. समसामयिक घटनाएं

  • राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख घटनाएं।
  • खेल-कूद और समाचार में व्यक्ति।

Rajasthan SI परीक्षा पैटर्न (Rajasthan SI Exam Pattern)

  • राजस्थान सब इंस्पेक्टर परीक्षा के अंतर्गत दो अलग-अलग परीक्षाएं ऑफलाइन मॉड से आयोजित की जाती है। पहले पेपर के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाता है जिसमें हिंदी विषय के कुल 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 0.33 अंक काट जाते हैं।
  • दूसरी परीक्षा भी 2 घंटे की होती है इसमें जनरल नॉलेज और जनरल साइंस से कुल 100 प्रश्न जाते हैं जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक व गलत उत्तर पर 0.33 अंक काटे जाते हैं। आपको बता दें कि दोनों परीक्षाएं हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होती है।

राजस्थान SI के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: राजस्थान SI पद के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी सरिता में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है।
  • आयु सीमा: राजस्थान सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों को अधिकतम 5 साल की आयु सीमा में छुट दी जाती है। वहीं, सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छुट दी जाती है, जबकि ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को अधिकतम 10 वर्ष की आयु सीमा में छुट दी जाती है।
  • लंबाई: राजस्थान SI के लिए पुरूष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • छाती: छाती की बात करें तो पुरुष उम्मीदवार की छाती बिना फुलाएं 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए छाती का कोई मापदंड लागू नहीं होता।

Rajasthan SI शारीरिक दक्षता परीक्षा

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की बात करें तो पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर की दौड़ होती है। इसके अलावा, लंबी कूद, चिन-अप्स, शॉटपुट जैसी फिजिकल टेस्ट शामिल है।

राजस्थान SI चयन प्रक्रिया

राजस्थान एसआई की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल है, जो इस प्रकार हैं-

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मापदंड
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
  • चिकित्सा परीक्षण (पीएमटी)
  • साक्षात्कार

राजस्थान SI की तैयारी कैसे करें?

यदि आप राजस्थान में सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी करने जा रहे है, तो आपको सबसे पहले इसका सिलेबस और एग्जाम पैटर्न समझना होगा जिसकी डिटेल्स हमने आपको इस आर्टिकल में ऊपर दी है। आप सिलेबस और एग्जाम के अकॉर्डिंग अपनी तैयारी करें। रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की पढ़ाई करें, जो विषय कमजोर हैं उन पर अधिक ध्यान दें। साथ ही, पिछले प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट का भी अभ्यास करें। इसके अलावा, शारीरिक परीक्षण की भी तैयारी करनी बेहद जरूरी है। कई उम्मीदवार लिखित परीक्षा क्लियर कर लेते हैं, लेकिन शारीरिक परीक्षा में असफल हो जाते हैं जिससे उनका सब इंस्पेक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाता है। इसलिए आपको लिखित परीक्षा के साथ शरीर परीक्षा की भी तैयारी करनी होगी। इसके लिए आप रोजाना 4 से 5 किमी की दौड़ लगाएं, साथ में लंबी कूद, चिन-अप्स, शॉटपुट जैसी एक्टिविटी भी करें।

FAQs – Rajasthan SI Syllabus in Hindi

Question : Rajasthan SI में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

Answer – राजस्थान एसआई में कुल 3 सब्जेक्ट शामिल हैं जो इस प्रकार हैं– जनरल हिंदी, जनरल नोलेज और जनरल साइंस।

Question : राजस्थान एसआई की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

Answer – राजस्थान एसआई की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाते हैं।

निष्कर्ष:

राजस्थान सब इंस्पेक्टर पद के लिए आपको लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार जैसे चरणों से गुजरना होता है जिसकी डिटेल्स हमने आपको ऊपर दी है। यदि राजस्थान सब इंस्पेक्टर के सिलेबस से संबंधित आपका कोई डाउट या सुझाव हो तो हमें कमेंट के जरिए अवश्य पूछे। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी इसकी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। हमारे लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment